खालिदा मामले के खिलाफ बांग्लादेश में बंद

समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने खबर दी है कि देश भर में सड़कों पर वाहन बहुत कम दिखाई दे रहे हैं और सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं।

बंद का आह्वान ढाका छावनी में स्थित एक मंजिला आवास से खालिदा को शनिवार को बेदखल किए जाने के खिलाफ किया गया है।

आवास का तकनीकी तौर पर स्वामित्व रखने वाली सेना ने कहा है कि खालिदा ने अपनी मर्जी से आवास खाली किया है, जबकि खालिदा की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) का कहना है कि उन्हें बेदखल किया गया है।

सरकार ने यह कार्रवाई तब की है, जब ढाका उच्च न्यायालय ने खालिदा की उस याचिका को 12 अक्टूबर को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने बेदखली की कार्रवाई रोकने की मांग की थी। अदालत ने खालिदा को आवास खाली करने के लिए एक महीने का नोटिस दिया था, जिसकी मियाद शुक्रवार को पूरी हो गई।

खालिदा ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील की है, जिस पर 29 नवम्बर को सुनवाई होनी है। उनके वकीलों ने शनिवार को दावा किया कि देश के प्रधान न्यायाधीश ने बेदखली के खिलाफ उन्हें आश्वासन दिया है।

खालिदा (64) ने आंखों में आंसू लिए शनिवार की शाम अपने कार्यालय में मीडिया को बताया कि उन्हें उनके आवास से जबरन बाहर कर दिया गया। उन्हें कपड़े तक बदलने की मोहलत नहीं दी गई।

युनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) ने खबर दी है कि खालिदा और उनके समर्थकों ने देश के व्यापारियों के उस निवेदन को नकार दिया है, जिसमें उन्होंने रविवार के बंद को वापस लेने का आग्रह किया था।

व्यापारियों ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि नए निवेशक यहां निवेश करने में रुचि दिखा रहे हैं। "रविवार के बंद का निवेश पर नकारात्मक असर पड़ेगा।"

सरकार की ओर महान्यायवादी महबूबी आलम ने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए खालिदा के वकील ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपीली डिविजन में स्थगन याचिका नहीं दाखिल की।

समाचार पत्र 'न्यू एज' ने आलम के हवाले से कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के नियमानुसार उच्च न्यायालय के फैसले को तब तक स्वत: स्थगित नहीं किया जा सकता, जबतक कि उसमें मृत्युदंड शामिल न हो।

इस बीच कई सारी हिंसक घटनाओं को इस विवाद से जोड़ा जाने लगा है।

कुश्तिया के दौलतपुर उप जिले में अवामी लीग के सांसद अफाज उद्दीन अहमद के आवास पर शनिवार रात एक आत्मघाती हमले में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

अवामी लीग ने कहा है कि बीएनपी के कार्यकता और उसके इस्लामी सहयोगी जमात, इस हमले में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि हमला खालिदा को बेदखल किए जाने के ठीक बाद हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+