बम की अफवाह के बाद कैफे खाली कराया
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को एक आपातकालीन नम्बर पर सम्पर्क किया और कहा कि 10 स्टोलेशनिकोव परुलोक स्थित एक काफी की दुकान में बम रखा हुआ है।"
अधिकारी ने कहा, "उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्राहकों को कैफे से बाहर निकाल दिया और उसे बंद कर दिया।"
पुलिस ने कैफे की गहन तलाशी ली लेकिन वहां कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अब फोन करने वाले व्यक्ति की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications