पुंछ में 2 आतंकवादी मारे गए
जम्मू, 14 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार देर रात नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया।
सेना के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि भारतीय सैनिकों ने कुछ लोगों के घुसने का अंदेशा होते ही गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें दो घुसपैठिए मारे गए। यह घटना पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर की है।
एक अधिकारी ने कहा, "ऐसा लगता है कि सीमा के उस पार से आतंकवादियों ने घुसपैठ की नई कोशिश की थी। बर्फबारी से पहले ज्यादा से ज्यादा आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की कोशिश की जाती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications