विश्वास मत हासिल करेंगे बुर्लस्कोनी
रोम, 14 नवंबर (आईएएनएस)। इटली में विपक्ष द्वारा सरकार को अस्थिर करने की धमकी के बाद प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने संसद में विश्वास मत हासिल करने का फैसला किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बर्लुस्कोनी ने शनिवार को संसद के दोनों सदनों के प्रमुखों को पत्र लिखकर विश्वास मत प्रस्ताव मतदान की अनुमति मांगी।
बलुस्कोनी ने कहा कि बजट पर मतदान होने के बाद वह विश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। उन्होंने इसे जीतने की उम्मीद जताई है। मतदान की तिथि अभी तय नहीं हुई है।
इटली में शुक्रवार को एक नया राजनीति संकट उस समय खड़ा होने की आशंका पैदा हो गई जब मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने बर्लुस्कोनी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications