फ्रांस के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया
पेरिस, 14 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की ओर से मंत्रिमंडल में फेरबदल किए जाने से पहले ही प्रधानमंत्री फ्रांकोइस फिलन ने इस्तीफा दे दिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फिलन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने अपना कार्यकाल पूरे करने के बाद पद छोड़ा है। राष्ट्रपति सरकोजी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि नए मंत्रिमंडल में शामिल लोगों का ऐलान रविवार को हो सकता है। सरकोजी के कार्यकाल में चौथी बार मंत्रिमंडल में फेरबदल होने जा रहा है। लोकप्रियता के गिरते ग्राफ को दुरुस्त करने के लिए सरकोजी अपने मंत्रिमंडल नए चेहरों को शामिल करना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications