बांग्लादेशी सांसद के आवास पर हमला, 3 मरे
ढाका, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में सत्ताधारी अवामी लीग के एक सांसद के आवास पर शनिवार रात हुए बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो गम्भीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के अनुसार इस विस्फोट में सांसद अफाजुद्दीन अहमद भी घायल हो गए हालांकि अब वह खतरे से बाहर हैं।
अहमद ने कहा कि उनके आवास पर रात 8.15 बजे दो बमों से हमला किया गया। कुश्तिया जिले के तारंगुनिया कस्बे में स्थित अहमद के आवास पर दो लोग आए और इस घटना को अंजाम दिया।
विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को खाली करा लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वारदात की जांच आरम्भ कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications