तेंदुए के भागने से बंद रहा भोपाल का वनविहार
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 14 वर्षीय 'खुशी' अपने बाड़े से निकलकर जंगल की तरफ भाग गई। इसकी खबर मिलते ही सुबह नौ बजे उद्यान को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। 'खुशी' की तलाश का दौर दिन में तीन बजे तक जारी रहा और उसे दूसरे बाड़े में पहुंचने के बाद उद्यान को चार बजे खोला गया।
उद्यान के संचालक ए. के. खरे ने आईएएनएस को बताया है कि 'खुशी' सुरक्षित है और दूसरे बाड़े में पहुंच गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications