थरूर ने साधा अरुं धति पर निशाना
मधुश्री चटर्जी
तिरुवनंतपुरम, 14 नवंबर (आईएएनएस)। सांसद और लेखक शशि थरूर ने यहां आयोजित 'हे फेस्टिवल' में रविवार को अरुं धति राय पर निशाना साधा। थरूर ने कहा कि बुकर पुरस्कार विजेता अरुं धति राय वामपंथ से बहुत दूर निकल गई हैं और दुर्भाग्यवश उन्होंने हथियार उठा चुके लोगों के बारे में लिखना शुरू कर दिया है।
'हे फेस्टिवल' के संस्थापक निदेशक पीटर फ्लोरेंस के साथ सीधी बातचीत में थरूर ने रविवार को कहा, "जिस तरह लेखक व चिंतक क्रिस्टोफर हिकन्स दक्षिण पंथ से बहुत दूर निकल गए हैं, उसी तरह अरुं धति रॉय वामपंथ से बहुत दूर निकल गई हैं। दुर्भाग्यवश, अरुं धति रॉय उन लोगों के बारे में लिखती हैं, जिन्होंने हथियार उठा रखा है। हथियारबंद गांधीवादियों के बारे में लिखने के कारण बड़ी संख्या में लोग उनसे कट गए हैं। हथियारबंद गांधीवादियों ने बड़ी संख्या में बेगुनाह भारतीयों की हत्या की है।"
थरूर ने कहा, "लेखक के रूप में उनकी लेखनी का पाठक वर्ग है, लेकिन वह जिन विचारों को जाहिर करती हैं, उनसे उसी मंच पर निपटा जा सकता है, जिस पर वह उन विचारों को जाहिर करती हैं।"
थरूर ने संकेत दिया कि उनके विचारों को राजद्रोह माना जा सकता है।
ज्ञात हो कि एक प्रमुख पत्रिका में नक्सलियों के बारे प्रकाशित अरुं धति के एक लेख और कश्मीरी अलगाववादियों की आजादी की मांग के पक्ष में बोलने को लेकर कई सारे लोग रॉय पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने उस लेख में नक्सलियों को गांधीवादी बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications