नई मोबाइल कम्पनियां सुरक्षित रहेंगी: टेलीनॉर
टेलीनॉर के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन फ्रेडरिक बक्सास ने कहा, "भविष्य में स्थिरता रह सकती है लेकिन हम सुरक्षित रहेंगे।"
यूनीनॉर ने सितम्बर में 20 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं इसके ग्राहकों की कुल संख्या 1.12 करोड़ हो गई है। यह 13 सर्किलों में सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़ने वाली कम्पनी बन गई है।
नार्वे स्थित दूरसंचार कम्पनी की इस सहयोगी कम्पनी ने कम कीमतों वाले बाजार में तेजी दर्ज की है। देश में इस समय दूरसंचार कम्पनियां कम से कम दरें रखने की तीखी प्रतिस्पर्धा झेल रही हैं।
बक्सास ने कहा, "हम सस्ती टैरिफ दरों के जरिए फायदा नहीं उठाना चाहते बल्कि हम प्रभावी दरें लागू करना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा कि यूनीनॉर बाजार की स्थिति का आकलन कर रही है और इसके अनुसार ही मूल्य संबंधी रणनीतियां तय की जाएंगी।
अगस्त में देश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 1.81 करोड़ बढ़कर 67 करोड़ हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications