बेटे के भूमि सौदे का विवरण सोमवार को : येदियुरप्पा

येदियुरप्पा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, "मैं पिछले 10 वर्षो के दौरान बेंगलुरू में हुए भूमि सौदों से सम्बंधित दस्तावेजों को सोमवार को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करूंगा।"

ज्ञात हो कि वर्ष 2007 में मोटर-गाड़ियों के कल-पुर्जे बनाने वाली इस कम्पनी ने बेंगलुरू के बाहरी हिस्से में स्थित जिगानी औद्योगिक क्षेत्र में दो एकड़ का एक भूखंड हासिल किया था। येदियुरप्पा उस समय राज्य के उप मुख्यमंत्री थे। येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई.राघवेंद्र और बी.वाई.विजयेंद्र उस कम्पनी में निदेशक हैं।

राघवेंद्र फिलहाल लोकसभा सदस्य हैं। वह 2009 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर शिमोगा से निर्वाचित हुए थे। यह येदियुरप्पा का गृह जिला है।

दक्षिण भारत में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर अपने कैबिनेट मंत्रियों, आर.अशोका और कट्टा सुब्रमण्यम नायडू को भी भूमि सौदों में मदद करने का आरोप है। दोनों ने आरोपों को खारिज किया है।

नायडू के बेटे कट्टा जगदीश नायडू को हाल ही में गवाहों को इस बात के लिए रिश्वत देते हुए गिरफ्तार किया गया था कि वे भूमि सौदे के मामले में गवाही न दें। जगदीश नायडू भाजपा के पार्षद हैं और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।

येदियुरप्पा ने शनिवार को अपने बेटे के भूखंड सौदे का बचाव किया था।

उन्होंने कहा था, "आरोपों में कोई सत्यता नहीं है और आवंटन कानून के मुताबिक किया गया है।"

येदियुरप्पा पर राघवेंद्र को 2009 में बेंगलुरू में 4,000 वर्गफुट का एक प्रमुख सरकारी भूखंड आवंटित करने का भी आरोप है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+