सोना, चांदी में उछाल, गेहूं, सोयाबीन में तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)
सप्ताह के शुरूआती दिनों में जोरदार तेजी के बाद अंत में सोने-चादी में तेज मुनाफावसूली दर्ज की गई इसके चलते सोने का दिसम्बर वायदा का भाव पिछले सप्ताह के 19,878 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 196 रुपये बढ़कर 20,074 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं चांदी दिसंबर वायदा 38,192 रुपये से बढ़कर 39,219 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।
औद्योगिकी धातुओं में कॉपर वायदा में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई। कॉपर नवम्बर वायदा का भाव पिछले सप्ताह के 379.35 रुपये प्रति किलो के स्तर से 8.85 रुपये बढ़कर 388.20 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। एल्यूमीनियम नवम्बर वायदा पिछले सप्ताह के 107.65 रुपये से हल्की गिरावट के साथ 106.80 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। जिंक नवम्बर वायदा में भी तीन रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं कच्चे तेल वायदा का भाव इस सप्ताह 25 रुपये प्रति बैरल बढ़कर 3,832 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया।
गेहूं नवम्बर वायदा में इस सप्ताह 21 रुपये की तेजी दर्ज की गई और यह 1,269 रुपये प्रति क्विटल के भाव पर बंद हुआ। सोयाबीन नवम्बर वायदा भी पिछले सप्ताह के 2,271 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर से 41 रुपये बढ़कर 2,312 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
मसालों के बाजार में जीरे का भाव 73 रुपये बढ़कर 13,294 रुपये प्रति क्विंटल और कालीमिर्च का दाम 291 रुपये बढ़कर 21,687 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। वहीं हल्दी वायदा का भाव इस सप्ताह 438 रुपये घटकर 12,460 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications