गुड़गांव में व्यापारी का शव बरामद
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमें रविवार सुबह गैलेरिया मार्केट में एक होंडा सिटी कार में एक शव होने की जानकारी मिली। मरने वाले की पहचान 30 वर्षीय अमित भारद्वाज के रूप में की गई। वह सिविल लाइंस क्षेत्र में एक कूरियर कंपनी चलाते थे। शव से बदबू आ रही थी और ऐसा लगता है कि उनकी मौत दो-तीन दिन पहले हुई थी।"
लापता होने के बाद भारद्वाज के परिजनों ने 11 नवम्बर को पुलिस से संपर्क किया था। परिजनों ने बताया कि फिरौती के लिए कोई फोन नहीं आया था और उनका मोबाइल भी बंद था। भारद्वाज अपने चार भाइयों के साथ संयुक्त परिवार में रहते थे।
अधिकारी ने बताया, "सिविल लाइंस पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था।" पुलिस को संदेह है कि भाारद्वाज का अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ कुछ विवाद था। जिसकी वजह से उनकी हत्या हो सकती है।
अधिकारी ने बताया कि व्यापारी की हत्या धारदार हथियार से की गई है। उनके भाइयों से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications