सोमालियाई लुटेरों ने ब्रिटिश दंपति को छोड़ा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सोमालिया के तट पर समुद्री लुटेरों ने उनकी पाल नौका पर हमला करने के बाद उस पर कब्जा कर लिया था।
बंधक बनाए रखने के दौरान दंपति की देखभाल करने वाले चिकित्सक मोहम्मद हेल्मी हंगुल ने बताया कि समुद्री लुटेरों से हुई लम्बी बातचीत के बाद दंपति पॉल और रेचल कैंडलर रिहा हो पाए हैं। अब दोनों सोमालिया के अद्दादो शहर पहुंच चुके हैं। हंगुल ने दोनों को रिहा कराने में भी बड़ी भूमिका निभाई।
उन्होंने बताया, "पॉल और रेचल बिल्कुल ठीक हैं और वे स्थानीय लोगों व प्रशासन से बातचीत कर रहे हैं। दोनों जल्दी ही मोगादिशु के लिए रवाना होंगे, जहां वे नैरोबी के लिए उड़ान भरेंगे।"
अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कैंडलर दंपति को रिहा करने के लिए समुद्री लुटेरों कितनी फिरौती मांगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications