अम्बेडकर स्मारक के निकट की आवासीय परियोजना पर रोक
महू में अम्बेडकर के स्मारक के करीब की जमीन पर सेना की आवासीय योजना प्रस्तावित है। राज्या सरकार के अनुसार इस योजना पर मुख्यमंत्री ने आपत्ति दर्ज कराते हुए रक्षा मंत्री को पत्र लिखा था। बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को यहां मेला लगता है। इस मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों लोग यहां पहुंचते है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में इसी का हवाला दिया था।
चौहान ने अपने पत्र में आगे कहा था कि स्मारक की तीन किलोमीटर की परिधि में मेले में हिस्सा लेने आने वाले श्रद्घालुओं को कहीं ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। लिहाजा इस जमीन को खाली रखा जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications