सू ची ने किया एकजुटता का आह्वान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यंगून में नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) मुख्यलाय के बाहर रविवार को अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए सू ची ने कहा, "हम सभी को मिलकर काम करना है।"
सूची को यहां की सैन्य सरकार ने शनिवार को वर्षो बाद रिहा किया। उनके बाहर आने के बाद एनएलडी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। यह उत्साह इस विशाल जनसभा में भी दिखा। भीड़ में मौजूद लोग यह कहते देखो गए कि 'सू ची, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।'
इस सभा के आसपास कोई सुरक्षाकर्मी नहीं दिखा। नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजी गई इस नेता ने कहा कि वह अपने भविष्य की कोई योजना बनाने से पहले लोगों से बात करेंगी।
सात नवम्बर को हुए चुनाव और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई किरकरी के बाद सैन्य सरकार ने सूची को रिहा किया। चुनावों की निष्पक्षता पर पूरी दुनिया ने सवाल खड़े किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications