मप्र में लाखों रुपयों की शराब बरामद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से फतेहपुर शराब ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक को नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में पकड़ा। जांच अधिकारी मुकेश गौर ने रविवार को बताया कि तलाशी के दौरान शराब की 584 पेटियां बरामद की गईं। इनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। चालक भारत सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications