चीन में केंचुआ पालन को बढ़ावा
चीन के सबसे पुराने पर्यावरण संगठनों में से एक 'फ्रेंड्स ऑफ नेचर' ने हेनान प्रांत के जेंगझाओ में केंचुआ पालन के लिए 21 परिवारों को नियुक्त किया है।
परियोजना संचालक गो मिंगलियांग ने कहा कि उन्होंने जैविक कचरा निस्तारण के लिए इस प्रक्रिया के प्रदर्शन के लिए शहर में पीली नदी के किनारे खाली जमीन किराए पर ली है।
उन्होंने कहा, "यह हमारा केंचुआ पालन केंद्र होगा जो कि फुटबाल ग्राउंड से दोगुना बड़ा होगा। इसमें आधे हिस्से में हम केंचुए पालेंगे और बाकी जगह में केंचुओं की मदद से सब्जियां उगाएंगे।"
गो ने कहा, "यदि हमारी यह योजना सफल होती है तो हम सरकार से अपनी हरित समुदाय परियोजना के लिए मदद की मांग करेगें।"
उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जागरुकता पैदा करने के लिए अभी काफी प्रयासों की जरूरत है। उन्हें केंचुआ पालन के लिए तैयार कर पाना आसान नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications