डीएमके के साथ जारी रहेगा गठबंधन : प्रधानमंत्री
अरविंद पद्मनाभन
प्रधानमंत्री के विशेष विमान से, 13 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि दूसरी पीढ़ी 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में आरोपी संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ए. राजा का मामला न्यायालय में है और कांग्रेस पार्टी का द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के साथ गठबंधन जारी रहेगा।
प्रधानमंत्री ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) प्रमुख जे. जयललिता के उस समर्थन के प्रस्ताव की जानकारी होने से अस्वीकार कर दिया जिसमें जयललिता ने कहा था कि यदि कांग्रेस डीएमके से अलग होती है तो वह उसे अपना समर्थन देंगी।
दक्षिम कोरिया की राजधानी सियोल से जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद विमान से स्वदेश लौटते समय प्रधानमंत्री ने पत्रकारों को बताया, "संसद का सत्र चल रहा है और मेरे लिए यह उचित नहीं है कि मैं उस मामले में कोई टिप्पणी दूं जो पहले से ही न्यायालय में है।"
जयललिता के समर्थन के बारे में उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी पर निर्भर है कि वह इस प्रस्ताव के बारे में क्या सोचती हैं।
प्रधानमंत्री ने उनके साथ सियोल गए दल को बधाई देते हुए कहा कि दल और उनके प्रयासों से शिखर सम्मेलन में विकास के मुद्दे पर बात हो सकी।
उन्होंने कहा, "इस सम्मेलन में विकास के मुद्दे पर बातचीत मेरे प्रयासों से शुरू हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications