कांग्रेस और भाजपा दोनों ने 2004 में मांगा था समर्थन : मायावती
लखनऊ, 13 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि 2004 में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने प्रलोभन देकर उनके साथ गठजोड़ करने का प्रयास किया था, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।
पार्टी मुख्यालय में अपने सांसदों, विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा, "आपनी पार्टी के व्यापक हित और लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मैंने कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रलोभन को ठुकरा दिया था।"
माल रोड स्थित बसपा कार्यालय के इर्दगिर्द के सभी मार्ग आम जनता के लिए बंद कर दिए गए थे। इस कारण आसपास की अन्य सड़कों पर लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। सभा स्थल पर सैकड़ों पुलिसकर्मी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी तैनात थे।
मीडिया को हालांकि इससे दूर रखा गया। सिर्फ कैमरे वालों को ही तस्वीर लेने का क्षणिक अवसर मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications