कोड़ा के खिलाफ पहला आरोप पत्र दाखिल
रांची, 13 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने रिश्वत के एक मामले में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ पहला आरोप पत्र दाखिल किया। जांच एजेंसी के एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।
रांची स्थित सीबीआई न्यायालय में शुक्रवार को कोड़ा, विनोद सिन्हा और संजय चौधरी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा और सिन्हा जेल में हैं, जबकि चौधरी फरार है।
सीबीआई के सूत्र ने बताया, "जांच में पता चला है कि कोड़ा और उनके सहयोगी ने एक कंपनी से अवैध रूप से 13 करोड़ रुपये लेकर उसके पक्ष में लौह अयस्क के खनन के लिए भूमि आवंटन की सिफारिश की थी।"
सूत्र के मुताबिक सिन्हा और चौधरी ने खनन ठेके में प्रमुख भूमिका निभाई और कंपनी से रिश्वत ली।
सीबीआई भ्रष्टाचार के कई मामलों में कोड़ा और उनके सहयोगियों की जांच कर रही है। इनमें 2,500 करोड़ रुपये कीमत का आर्थिक भ्रष्टाचार, आय के ज्ञात स्रोतों से परे संपत्तियों का संचय और खनन ठेके देने में रिश्वत लेना शामिल है।
उल्लेखनीय है कि कोड़ा गत 30 नवंबर से जेल में हैं। उन्हें आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications