रिलायंस कैपिटल के प्रमुख व्यवसाय का बेहतर प्रदर्शन (लीड-1)
बम्बई शेयर बाजार को दी गई सूचना में कम्पनी ने बताया कि 30 सितंबर को कम्पनी की कुल पूंजी 7,963.3 करोड़ रुपये थी, जो पहले से 3 फीसदी अधिक है।
कम्पनी के बयान में कहा गया है कि यह देश में निजी क्षेत्र के चार सबसे बड़े वित्तीय सेवा समूहों में शामिल है। साथ ही इसकी आईसीआरए और फिच द्वारा क्रमश: एवनप्लस और एफवन की रेटिंग कायम है।
शेयर बाजार को दी गई सूचना में कम्पनी ने बताया कि मौजूदा कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में इसे 112 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। जबकि कुल आय 1,299.8 करोड़ रुपये हुई।
कम्पनी के मुनाफे में 90 फीसदी योगदान इसके मुख्य कारोबार जैसे म्यूचुअल फंड आदि का है, जो पिछले साल इसी अवधि में 41 फीसदी था। जुलाई-सितंबर अवधि में इसकी कुल परिसंपत्ति में 18 फीसदी का इजाफा हुआ है।
कम्पनी की एक सहायक इकाई रिलायंस म्यूचुअल फंड ने प्रबंध के अंतर्गत 24 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के आधार पर इस उद्योग में पहला स्थान हासिल किया है।
उधर कम्पनी की एक अन्य सहायक इकाई रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस ने दूसरी निजी कम्पनियों के मुकाबले सबसे अधिक पॉलिसियां बेचीं। इसने 6,16,000 पोलिसियां बेचीं, जो पहले के मुकाबले 24 फीसदी अधिक है।
रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस ने भी प्रबंधन अंतर्गत आने वाली संपत्ति में 34 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की और यह बढ़कर 12,001 करोड़ रुपये हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications