10 लाख से अधिक पायरेटेड सीडी बरामद, 27 गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने शनिवार शाम संवाददाताओं को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर राजधानी के आर्यनगर मोहल्ले में एक मकान में छापेमारी कर 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि इनके कब्जे से 10 लाख अश्लील फिल्मों की पायरेटेड सीडी व डीवीडी, 15 बोरी भिन्न-भिन्न फिल्मों की सीडी व डीवीडी, 5 लाख फिल्मी रैपर, 128 सीडी कॉपी राइटिंग मशीन, 40 यूपीएस, नौ डीवीडी प्लेयर और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
लाल ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उनके गिरोह का सरगना बाबू घोसी है, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जी रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह गिरोह उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल में भी अपने ग्राहकों को सीडी-डीवीडी के आपूर्ति करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications