कांग्रेस के अच्छे कार्यकर्ता थे हेडगेवार : भागवत
कानपुर के मोतीझ्झील पार्क में संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि संघ संस्थापक हेडगेवार बहुत अच्छे कांग्रेस कार्यकर्ता थे और उन्होंने कांग्रेस के कहने पर अंग्रेजों से लड़ने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के साथ काम किया था।
भागवत ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले क्रांतिकारियों की सर्वोच्च अनुशीलन समिति ने हेडगेवार को आंध्र प्रदेश से लेकर पंजाब तक क्रांतिकारियों को शस्त्र पहुंचाने का जिम्मा सौंपा था। उन्होंने क्रांतिकारी आंदोलन में भाग लिया और स्वाधीनता आंदोलन के दौरान दो बार जेल गए।
भागवत ने कांग्रेस को नसीहत दी कि वह संघ पर आतंकी गतिविधियां चलाने का आरोप न लगाए, क्योंकि संघ की जड़ें भी एक कांग्रेस नेता से जुड़ी हुई हैं।
पूर्व सर संघचालक के.एस. सुदर्शन की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस द्वारा देशभर में संघ के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदशर्न पर भागवत ने कहा कि संघ को विरोध की फिक्र नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications