पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 5 मरे
इस्लामाबाद, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की सीमा से लगते पाकिस्तानी इलाके में शनिवार को हुए संदिग्ध अमेरिकी मिसाइल हमले में पांच लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमला उत्तरी वजीरिस्तान में टोची नदी के निकटवर्ती इलाके हमजूनी पर किया गया। यह इलाका तालिबान और अल कायदा लड़ाकुओं का गढ़ माना जाता है। नाटो के नेतृत्व वाले संयुक्त बलों ने सीमा पार से छापामार कार्रवाई के तहत यह हमला किया।
स्थानीय खुफिया अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, "कार्रवाई में तीन ड्रोन विमानों का इस्तेमाल किया गया। इनमें से एक विमान से दो मिसाइल एक वाहन पर दागे गए। वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया और उसमें सवार सभी पांच लोग मारे गए।"
एक अन्य खुफिया अधिकारी ने घटना और मृतकों की संख्या की पुष्टि की।
दोनों अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications