राजनीतिक विकल्प के रूप में खुद को देखते हैं मुशर्रफ

न्यूयार्क, 13 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्फ ने कहा है कि वह देश की राजनीति में 'एक व्यावहारिक विकल्प' दे सकते हैं। मुशर्रफ ने यह दावा सोशल नेटवर्किं ग साइट 'फेसबुक' पर अपने 350,000 'प्रशंसकों' के आधार पर किया है।

समाचार पत्र 'वाल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक वर्ष 1999 में पाकिस्तान सरकार का तख्ता पलटने के बाद नौ वर्ष तक शासन करने वाले पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि वह वर्ष 2013 में पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि वह देश की गंभीर आर्थिक समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

मुशर्रफ ने कहा है, "इस समय पाकिस्तान में अशांति है। वहां के लोगों को याद है कि वे क्या कर सकते थे। वे एक राजनीतिक विकल्प चाहते हैं।"

पूर्व राष्ट्रपति ने 'फेसबुक' पर अपने 350,000 प्रशंसकों को युवा मतदाताओं में अपनी लोकप्रियता के रूप में देखा है। उन्होंने इसका भी दावा किया है कि उनके प्रयासों से इस साल बाढ़ पीड़ितों के लिए 30 लाख डॉलर की राशि इकट्ठा की गई।

उल्लेखनीय है कि स्व निर्वासित मुशर्रफ ने पिछले महीने अपनी पार्टी 'ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग' की स्थापना की। अब वह पाकिस्तान में वापसी करना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+