समुद्री लुटेरों ने अगवा किया चीनी जहाज, 29 बंधक (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 'पूर्वी अफ्रीका नाविक सहायता कार्यक्रम समन्वयक' (एसएपी) के एंड्रयू म्वांगरु ने बताया कि यूआन जियांग नाम की जहाज को शुक्रवार रात में अगवा किया गया।
उन्होंने कहा, "मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं कि समुद्री लुटेरों ने भारत के नजदीक अरब सागर से यूआन जियांग को अगवा किया है। जहाज में चालक दल के 29 सदस्य सवार थे।"
समुद्री लुटेरों ने शिपिंग कम्पनी से कहा है कि वे जहाज को सोमालिया ले जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications