सुदर्शन की टिप्पणी पर कर्नाटक में कांग्रेस का प्रदर्शन

सोनिया पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया और माफी मांगने व सुदर्शन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मैसूर में संघ कार्यालय के सामने बैठक कर प्रदर्शन करने की कोशिश करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह को हिरासत में लिया गया।

बेंगलुरू में खड़गे के अलावा राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दरमैय्या और कई विधायक भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

इधर, संघ और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने सुदर्शन की टिप्पणी से किनारा कर लिया है और इस पर अफसोस जताया है।

गौरतलब है कि सुदर्शन ने बुधवार को भोपाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सोनिया के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+