ओबामा ने सू ची की रिहाई का स्वागत किया
ओबामा ने कहा, "वह मेरे लिए हीरो हैं और बर्मा (म्यांमार) और विश्वभर में मानव अधिकारों के लिए काम करने वाले सभी लोगों के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं।" राष्ट्रपति ने कहा यह रिहाई लंबे समय से लंबित थी।
म्यांमार के सैन्य शासक ने सू ची को म्यांमार में एक सप्ताह पहले पूर्ण हुई चुनाव प्रक्रिया की अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा भारी आलोचना के बाद रिहा किया है।
सू ची ने पिछले 20 वर्षो में से 15 साल नजरबंदी में बिताए हैं।
ओबामा ने कहा, "आंग सान सू ची चाहे घर में नजरबंद हों या देश की जेल में हों इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि वे विपक्षी राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व करती हैं।"
उन्होंने कहा, "अब समय आ गया है कि बर्मा के शासक केवल एक को नहीं बल्कि सभी राजनीतिक दलों के कैदियों को रिहा करें।"
ओबामा ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका वह दिन देखना चाहता है, जब बर्मा के लोग डर और उत्पीड़न से आजाद होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications