रिलायंस कम्यूनिकेशंस के शुद्ध लाभ में 78 फीसदी की वृद्धि
आलोच्य तिमाही में कम्पनी की कुल आय 5,118 करोड़ रुपये रही, जो पहले से 0.2 फीसदी अधिक है।
इस अवधि में कम्पनी के उपभोक्ताओं की संख्या में 36.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। पिछले साल के 8.6 करोड़ से बढ़कर यह 11.7 करोड़ हो गया। उपभोक्ताओं की संख्या के लिहाज से अभी कम्पनी की गिनती भारत के तीन सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कम्पनियों में होती है।
कम्पनी ने अपने बयान में कहा कि सिर्फ एक देश में उपभोक्ता संख्या के लिहाज से कम्पनी की गिनती दुनिया की चार सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्पनियों में होती है।
आलोच्य अवधि में कम्पनी ने कई तरह की मोबाइल, डाटा और अन्य सेवाओं के लिए नोकिया के साथ गठजोड़ किया है।
उधर संगीत और दूसरी कंटेंट आधारित सेवाओं के लिए कम्पनी ने यूनिवर्सल म्यूजिक के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications