डब्ल्यूएचओ ने की पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम की तारीफ (लीड-1)

राजधानी में मातृत्व और बाल स्वास्थ्य पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डब्ल्यूएचओ की महानिदेशक डॉ. मार्ग्रेट चान ने कहा कि पोलियो उन्मूलन की दिशा में किया गया काम सराहनीय है। पोलियो के टीके से महत्वपूर्ण बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन पर खर्च होने वाली राशि का कितना फायदा होता है इसका मूल्यांकन होना चाहिए। चान ने स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने में निजी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का भी उल्लेख किया।

इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शनिवार को अपने निवास पर कुछ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अगले चरण की शुरुआत की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार और विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद थे।

दीक्षित ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के लिए मजबूत शिशुओं की जरूरत होती है जो कि पल्स पोलियो कार्यक्रम की सफलता पर निर्भर है। दीक्षित ने पोलियो की चुनौती से निपटने की स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की कोशिशों की सराहना की।

इस अवसर पर वालिया ने कहा कि रविवार के लिए 8200 पोलिया केंद्र बनाए गए हैं, जहां लाखों बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के लगभग 30 हजार कर्मचारी और कार्यकर्ता सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक केंद्रों पर काम करेंगे।

सप्ताहभर के कार्यक्रम के अंतर्गत 17 हजार कार्यकर्ता, 9200 दलों में झ्झुग्गी-झोंपड़ियों और तंग बस्तियों सहित विभिन्न कालोनियों में जाकर बचे हुए शिशुओं का पता लगाकर उन्हें खुराक पिलाएंगे।

पोलियो का संक्रमण एक वायरस से होता है। यह तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में यह बड़े पैमाने पर फैला हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+