रिलायंस कैपिटल के मुनाफे में 28 फीसदी की गिरावट
शेयर बाजार को दी गई सूचना में कम्पनी ने बताया कि इस अवधि में उसकी कुल आय में भी गिरावट आई। कम्पनी की कुल आय 11 फीसदी की गिरावट के साथ 1,299.8 करोड़ रुपये रही।
कम्पनी के मुनाफे में 90 फीसदी योगदान इसके मुख्य कारोबार जैसे म्यूचुअल फंड आदि का है, जो पिछले साल इसी अवधि में 41 फीसदी था।
देश की चार शीर्ष वित्तीय सेवा कम्पनियों में गिनी जाने वाली इस कम्पनी की सम्पदा में इस अवधि में 18 फीसदी का इजाफा हुआ है।
कम्पनी की एक सहायक इकाई रिलायंस म्यूचुअल फंड ने प्रबंध के अंतर्गत 1,08,689 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति के आधार पर इस उद्योग में पहला स्थान हासिल किया है।
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को आलोच्य तिमाही में 28 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, लेकिन पिछले साल इसी अवधि में हुए 39 करोड़ रुपये के घाटे से यह कम है।
उधर कम्पनी की एक अन्य सहायक इकाई रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस ने दूसरी निजी कम्पनियों के मुकाबले सबसे अधिक पॉलिसियां बेचीं। इसने 6,16,000 पोलिसियां बेचीं।
रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस ने भी प्रबंधन अंतर्गत आने वाली संपत्ति में 34 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की और यह बढ़कर 12,001 करोड़ रुपये हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications