बिहार में सड़क हादसे में 4 पर्यटकों की मौत
पुलिस के अनुसार तमिलनाडु से पर्यटकों का एक जत्था मिनी बस से गया जिले के प्रसिद्घ पर्यटक स्थल बोधगया घूमने जा रहा था। यह मिनी बस कुसैला गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही चार पर्यटकों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक मोहनिया में प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए बनारस भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान सुभाषिणी, पी़ क़े नायक, गोपीनाथ नैयर और एऩ सी़ रामचंद्र के रूप में की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications