दिल्ली और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "बादल अभी छाए रहेंगे और शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।"
अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, दक्षिणी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने मंद दबाव की वजह दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हुई।
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। अधिकारी ने बताया कि आद्र्रता का स्तर भी 94 फीसदी उच्चतम और 44 फीसदी न्यूनतम रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications