अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, प्रांतीय गवर्नर के एक प्रवक्ता, अहमद जिया अब्दुलजई ने कहा है कि आतंकियों ने नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला किया।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) ने दावा किया है कि इस लड़ाई में आठ तालिबानी आतंकी मारे गए हैं।

एक अफगान सुरक्षा अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि हमले में दो आत्मघाती हमलावरों सहित सात तालिबान लड़ाके मारे गए हैं।

नाटो ने कहा है, "अग्रिम सामरिक ठिकाने पर कुछ आतंकियों की ओर से छोटे हथियारों द्वारा गोलीबारी की गई, और आतंकियों द्वारा हमला किए जाने की स्थितियां स्पष्ट हो जाने के बाद, एएनए और आईएसएएफ के एक त्वरित प्रतिक्रिया बल को इलाके में भेज दिया गया।"

तालिबान प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मुजाहिद ने कहा है कि 14 लड़ाकों ने आत्मघाती साजो-सामान और भारी हथियारों के साथ सैन्य ठिकाने पर हमला बोला।

मुजाहिद ने दावा किया है कि इस हमले में कई विदेशी और अफगान सैनिक मारे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+