तालिबान का अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, प्रांतीय गवर्नर के एक प्रवक्ता, अहमद जिया अब्दुलजई ने कहा है कि आतंकियों ने नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला किया है।
इस हमले में सैनिकों के हताहत होने के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
तालिबान प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मुजाहिद ने कहा है कि 14 लड़ाकों ने आत्मघाती साजो-सामान और भारी हथियारों के साथ सैन्य ठिकाने पर हमला बोला।
मुजाहिद ने कहा है कि जारी लड़ाई में कई विदेशी और अफगान सैनिक मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications