मैं चाहता हूं कि विपक्ष बंटा रहे : भट्टाचार्य
भट्टाचार्य ने शुक्रवार की रात एक निजी बांग्ला समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा, "हमें इस मुद्दे को समझना है। यह स्वाभाविक है कि हम वामपंथी पार्टियों में हमेशा एकता चाहेंगे। और मैं हमेशा चाहूंगा कि हमारी विपक्षी पार्टियों में हमेशा मतभेद बना रहे। यह स्वाभाविक है।"
ज्ञात हो कि विपक्ष (तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन) ने 2009 के लोकसभा चुनाव में राज्य की दो-तिहाई संसदीय सीटें जीत कर राज्य की सत्ताधारी वाम मोर्चा को साफ कर दिया था।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व में वाम मोर्चा राज्य में पिछले 34 सालों से शासन कर रहा है।
भट्टाचार्य ने कहा, "विपक्ष में गठबंधन होना या न होना कोई मापदंड नहीं है। असली मापदंड यह है कि वामपंथी पार्टियां कहां खड़ी हैं। हम कहा है, असली मुद्दा यह है। सबकुछ इसी पर निर्भर है। उसके बाद सवाल आता है कि विपक्ष की हालत क्या है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications