अफगानिस्तान में 7 आतंकी ढेर
काबुल, 13 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय बलों द्वारा किए गए हवाई हमले में दक्षिणी अफगानिस्तान में सात तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि शुक्रवार को हुए हवाई हमले में हेलमंद प्रांत के नौ जाद जिले में एक जिलास्तरीय तालिबान कमान और नियंत्रण केंद्र को निशाना बनाया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) ने कहा है कि तालिबान आतंकी इस स्थान से आतंकी गतिविधियों का नियंत्रण करते थे। वे अपनी बैठकों के लिए भी इस स्थल का इस्तेमाल करते थे। आईएसएएफ ने कहा है कि प्रारम्भिक रिपोर्ट में किसी नागरिक को किसी तरह का नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications