'कश्मीरी अलगाववादियों और नक्सलियों में सांठगांठ से इंकार नहीं'
कोलकाता, 13 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा है कि कश्मीर के अलगाववादियों और नक्सलियों के बीच सांठगांठ की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले पर अभी और जानकारी जुटाने की जरूरत है।
बुद्धदेव ने शुक्रवार को एक बंगाली चैनल को दिए साक्षात्कार में अलगवादियों और नक्सलियों के तार जुड़े होने सम्बंधी सवाल के जवाब में कहा, "हमारे पास इस तरह की सूचना है। नक्सली दयाविहीन लोग हैं और अलगववादियों से उनका तार जुड़ना स्वाभाविक है।"
उन्होंने कहा, "मैं नक्सलियों और कश्मीरी अलगवादियों के बीच नापाक सांठगांठ से इंकार नहीं कहूंगा। हम इस तरह की आशंका को खारिज नहीं कर रहे हैं। पहले भी नक्सलियों के सम्बंध पूर्वोत्तर के आतंकवादियों से रहे हैं। परंतु इस मामले पर हमें अभी और जानकारी की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications