हैती में हैजा से मरने वालों की संख्या 800 के पार

जेनेवा/वाशिंगटन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। कैरेबियाई देश हैती में हैजा से मरने वालों की संख्या 800 से अधिक हो गई है। यहां 12,000 लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र ने माना है कि यहां हैजा और भी भयंकर रूप ले सकता है। पहली बार इसी साल 22 अक्टूबर को राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के दक्षिण के आर्टिबोनिटे इलाके में हैजा का पहला मामला दर्ज किया गया था।

इस देश को इसी साल जनवरी में विनाशकारी भूकम्प का सामना करना पड़ा था। इसमें दो लाख लोग मारे गए थे। इस वजह से ही आज लाखों लोगों को यहां अस्थायी शिविरों में रहना पड़ रहा है।

हैती में तैनात चिकित्सकों का कहना है कि प्रभावित इलाकों में हैजा पीड़ितों का उपचार कर पाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि वहां बुनियादी सुविधाओं का पूरी तरह अभाव है। यहां दो लाख लोगों में हैजा के लक्षण पाए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+