अंतत: रिहा हो गईं सू ची (लीड-1)
भारत में शिक्षा ग्रहण करने वाली सू ची की नजरबंदी की मियाद शनिवार को पूरी हो गई। म्यांमार की सैन्य सरकार ने शुक्रवार को उनकी रिहाई का आदेश जारी किया था।
सू ची म्यांमार की स्वतंत्रता के नायक जनरल आंग सान की बेटी हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक विपक्षी पार्टी 'नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी' (एनएलडी) की नेता सू ची को उनके यंगून स्थित घर से 18 महीने की नजरबंदी के बाद रिहा किया गया है।
उनके झील के किनारे स्थित घर के सामने लगे बैरीकेड्स हटा लिए गए हैं। सू ची के हजारों समर्थक और पत्रकार शुक्रवार से ही उनकी रिहाई का इंतजार कर रहे थे।
सू ची को न्यायालय द्वारा जुलाई 2009 में 18 महीने की नजरबंदी की सजा सुनाई गई थी। उन्हें एक अमेरिकी नागरिक को झील के किनारे स्थित अपने आवास में तैर कर आने की अनुमति देकर कैद की शर्ते तोड़ने का दोषी ठहराया गया था।
सू ची पिछले 21 सालों में से 15 साल नजरबंदी में रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications