'कराची विस्फोट मामले में सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली'
अधिकारियों ने इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से तैयार किए गए संदिग्धों के स्कैच शनिवार को जारी किए। करीब 10 आतंकियों ने कराची पुलिस स्टेशन पर हमला किया था जिसमें अपराध जांच विभाग (सीआईडी) का दफ्तर भी है।
सिंध प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक सलाहुद्दीन बाबर खट्टक ने कहा, "हमलावर दो मोटर साइकिलों और एक एसयूवी जीप से आए थे। विस्फोट करने से पहले उन्होंने दोनों तरफ से अंधाधुध गोलीबारी की।"
नागरिक पुलिस संपर्क समिति (सीपीएलसी) के प्रमुख अहमद शिनॉय ने कहा, "कराची बिजली आपूर्ति निगम (केईएससी) ने इस हमले से एक दिन पहले ही सीआईडी पुलिस थाने की बिजली काटी थी जिससे सीसीटीवी कैमरा विस्फोट के समय बंद थे।"
उन्होंने कहा, "सीसीटीवी जैसा कोई सबूत नहीं होने के कारण पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध आतंकियों का पता लगाने में मुश्किल हो रही है।"
प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में करीब 140 लोग घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications