हरियाणा में बनेगा 151 किलोमीटर लंबा सड़क गलियारा
हरियाणा के लोक निर्माण विभाग के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राय मलिकपुर (राजस्थान सीमा)-नारनौल-महेंद्रगढ़-दादरी-भिवानी-खड़क सड़क गलियारा पर 1201.70 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसका निर्माण सरकारी निजी भागीदारी के तहत किया जाएगा।
प्रवक्ता ने कहा कि इस गलियारा का निर्माण बनाओ, आर्थिक व्यवस्था करो, संचालन करो और हस्तांतरित करो की नीति से किया जाएगा। सरकारी और निजी कम्पनियों को ठेका देने के लिए बोली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
ठेका हासिल करने वाली कम्पनी नियत समय सीमा के तहत परियोजना की डिजाइन, इंजीनियरिंग, आर्थिक व्यवस्था, खरीददारी, निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदारी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications