'बिग बॉस' में झूठा विवाह, कलर्स को नोटिस
याचिकाकर्ता के वकील यावर खान ने शनिवार को जानकारी दी, "न्यायाधीश सुरेश श्रीवास्तव की अदालत ने कलर्स टीवी के सीईओ को एक नोटिस जारी किया है। उन्हें 19 नवंबर को अदालत में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।"
स्थानीय निवासी शम्सउल हसन ने शुक्रवार को यह याचिका दायर की थी। हसन कहते हैं कि चैनल अश्लीलता तो परोस ही रहा है, इसके साथ उसने पहले से विवाहित प्रतिभागियों सारा खान और अली मर्चेट का दोबारा विवाह कर दर्शकों के साथ धोखा किया है।
शो में हुआ यह विवाह उस समय विवादों में घिर गया जब सारा के अभिभावकों ने दावा किया कि दोनों का विवाह दो साल पहले ही हो चुका है।
इस मामले में जब शनिवार को सारा की मां सीमा खान से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने आईएएनएस से कहा, "मामला खत्म हो गया, हमारे पास कहने के लिए कुछ नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications