दिल्ली में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का अगला चरण

दीक्षित ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के लिए मजबूत शिशुओं की जरूरत होती है जो कि पल्स पोलियो कार्यक्रम की सफलता पर निर्भर है। दीक्षित ने पोलियो की चुनौती से निपटने की स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की कोशिशों की सराहना की।

दिल्ली सरकार ने बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं और बचे हुए शिशुओं का पता लगाकर घर-घर जाकर उनके टीकाकरण का सप्ताहभर का कार्यक्रम बनाया है। उम्मीद है कि 25 लाख से अधिक बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी और इसके लिए लगभग 49 लाख घरों में दस्तक दी जाएगी।

रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, मेट्रो स्टेशन, दिल्ली के प्रवेश द्वार, गुरुद्वारों, मंदिरों, चिड़ियाघर सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर भी खुराक पिलाने के इंतजाम किए गए हैं।

इस अवसर पर वालिया ने कहा कि रविवार के लिए 8200 पोलिया केंद्र बनाए गए हैं, जहां लाखों बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के लगभग 30 हजार कर्मचारी और कार्यकर्ता सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक केंद्रों पर काम करेंगे। सप्ताहभर के कार्यक्रम के अंतर्गत 17 हजार कार्यकर्ता, 9200 दलों में झ्झुग्गी-झोंपड़ियों और तंग बस्तियों सहित विभिन्न कालोनियों में जाकर बचे हुए शिशुओं का पता लगाकर उन्हें खुराक पिलाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+