ईरान में 16 महिलाओं के कातिल को फांसी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान फरीद बी के रूप में की गई है। इस व्यक्ति ने 2004-08 में इन महिलाओं की हत्या की थी। उच्चतम न्यायालय द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद फरीद को अहवाज शहर की एक जेल में फांसी पर लटकाया गया।
ईरान में हत्या, बलात्कार, सशस्त्र डकैती और पांच किलोग्राम मात्रा में मादक पदार्थो की तस्करी के लिए सजा ए मौत दी जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications