क्वांटस एयरलाइन्स का एक और विमान आपात स्थिति में उतरा

इससे पहले एयरलाइन्स को दो अन्य विमानों को इंजन में खराबी के कारण आपात स्थिति में उतारा जा चुका है।

शनिवार को आपात स्थिति में उतारे गए विमान में 234 यात्री सवार थे। विमान जब 7,000 फुट की ऊंचाई पर था तब चालक को इंजन की गड़बड़ी के बारे में पता चला। इसकी वजह से विमान को पर्थ हवाई अड्डे पर स्थानीय समयानुसार शाम 3.15 बजे उतारना पड़ा।

एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, "उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही चालक दल को गड़बड़ी के बारे में पता चल गया था। विमान के इंजन में खराबी आई थी।"

उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरे विमान से मेलबर्न भेज दिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस विमान में आई समस्या का एयरबस ए380 की चिंताओं से कोई संबंध नहीं है।

इससे पहले चार नवम्बर को सिंगापुर से सिडनी जा रहे ए 380 विमान के चार में से एक इंजन में विस्फोट होने के बाद उसे इंडोनिशया में उतार लिया गया था और एयरलाइन्स के बाकी सभी छह ए-380 विमानों की उड़ानें रद्द कर दी गई थीं।

इसके अगले दिन पांच नवम्बर को बोइंग 747 विमान को भी सिंगापुर में इंजन में खराबी के चलते आपात स्थिति में उतारा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+