कोच्चि हवाई अड्डे के विस्तार की योजना
केरल के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन ने कम्पनी की एक बैठक में कहा कि शेयरों धारकों का लाभांश 10 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। अच्युतानंदन, कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) के अध्यक्ष भी हैं
अच्युतानंदन ने कहा कि विस्तार योजना के तहत सभी बड़े एयरलाइनों को कोच्चि में स्थाई आधार बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। अधिक चार्टेर्ड उड़ानों की व्यवस्था की जाएगी और इसे हेलीकॉप्टर का केंद्र बनाया जाएगा।
सीआईएएल के मुनाफे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 2007-08 में इसे 47.12 करोड़ रुपये और 2008-09 में 59 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसी के साथ लाभांश को भी आठ प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया था।
कम्पनी के पास अभी कुल 300 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी है।
इसके विस्तार की योजना के तहत शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, होटल और अस्पताल में भी निवेश करने की योजना है।
अच्युतानंदन ने कहा कि हवाई अड्डे के निकट एक रेलवे स्टेशन बनाने की कोशिश की जाएगाी और मेट्रो को भी यहां तक लाने का प्रयास किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications