'पाकिस्तान ने कोई विशेष चिंता नहीं जताई' : अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फिलिप जे. क्राउले ने पत्रकारों से कहा, "हमने राष्ट्रपति की घोषणा के सम्बंध में पाकिस्तान सरकार से बात की है। मुझे नहीं पता कि इस पर उनकी कोई चिंता है।"
ओबामा के बयान पर पाकिस्तान की ओर से निराशा जताए जाने की मीडिया में आई खबरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमने जो कहा है उसे उन्होंने समझा है और इसके बाद हम यह पाकिस्तान की सरकार पर छोड़ देंगे कि उन्हें कैसी प्रतिक्रिया देनी है।"
ओबामा के इस बयान के बाद आतंक के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान का पूरा सहयोग नहीं मिलने की आशंका के बारे में पूछे जाने पर क्राउले ने कहा, "इन मुद्दों को एक ही नजरिए से नहीं देखा जा सकता।"
"साथ ही यह एक प्रक्रिया है, इसमें सुरक्षा परिषद और कई देश शामिल हैं जिनका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार को लेकर अपना मत है।"
ओबामा के इस बयान पर किसी देश के नकारात्मक मत प्रकट करने की संभावना पर क्राउले ने कहा, "स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुई है, मुझे विश्वास है कि विभिन्न देशों के अलग-अलग मत होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications