नक्सलियों के खौफ से सिम्लीपाल राष्ट्रीय उद्यान बंद
एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नक्सलियों ने वन विभाग के कई दफ्तरों, अतिथिगृहों और पुलों को विस्फोट से ध्वस्त कर दिया और पिछले साल मार्च में कुछ पर्यटकों पर भी हमले किए थे। तभी से उद्यान पर्यटकों के लिए बंद है।
प्रमुख राज्य वन्यजीव वार्डेन पी. एन. पधई ने आईएएनएस को बताया, "इस साल पर्यटकों के लिए उद्यान को खोलने का फैसला नहीं लिया गया है। हम इसे खोलने के पक्ष में हैं लेकिन राज्य के गृह विभाग ने इसे लेकर अनिच्छा जाहिर की है।"
सिम्लीपाल उद्यान के निदेशक एच. एस. उपाध्याय ने कहा कि अगर पुलिस पर्याप्त रूप से सुरक्षा मुहैया कराए तो उद्यान को पर्यटकों के लिए खोला जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications