ट्रक के साथ एके-47मुफ्त!
ओरलांडो के 'टीवी चैनल 13' ने शुक्रवार को इस अनोखी पेशकश के बारे में बताया गया। फ्लोरिडा के सेमिनोल काउंटी के ट्रक डीलर 'नेशंस ट्रक' ने अमेरिका में वृद्ध सैनिकों के सम्मान में मनाए जाने वाले 'वेटरंस डे' के अवसर पर महीने भर के लिए यह योजना पेश की है।
बिक्री प्रबंधक निक जिनेटा को इस योजना से अच्छी बिक्री की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों का ध्यान आकर्षित करने और अमेरिका में बंदूक रखने के संवैधानिक अधिकार की याद दिलाने के लिए प्रचार का यह अनोखा तरीका अपनाया गया है।
उन्होंने कहा कि एके-47 खरीदने के लिए यद्यपि आपको ट्रक खरीदने की जरूरत नहीं है। यदि आप राज्य और संघ सरकार के कानूनी शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप इसे खरीद सकते हैं। इसलिए यह सिर्फ एक प्रचार अभियान है और मुझे नहीं लगता कि इससे कोई गलत संदेश जाएगा।
लेकिन इस प्रचार से यह नहीं समझा जाना चाहिए कि ट्रक खरीदने वाले को उसी समय ए के 47 दे दी जाती है। इसके बदले खरीदार को 400 डॉलर मूल्य का एक प्रमाणपत्र दिया जाता है, जिससे स्थानीय दुकानों में एके-47 या दूसरी बंदूक खरीदी जा सकती हैं।
फ्लोरिडा में बंदूक खरीदने के लिए किसी परमिट की जरूरत नहीं होती, बशर्ते खरीदार अदालत में अपराधी सिद्ध न हो। लेकिन बंदूक को साथ में कहीं भी ले जाने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है।
चैनल के मुताबिक यदि खरीदार बंदूक नहीं लेना चाहे तो उसके लिए ट्रक की कीमत घटाई जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications